उत्तराखंड: पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट के लिए विशेष अभियान जारी

सागर मलिक

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग इन दिनों ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

यह अभियान विशेष रूप से उन मतदाताओं के लिए है, जिनके नाम वोटर लिस्ट में छूट गए हैं या जिनके नाम में कोई गलती है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि जैसे ही मतदाता सूची पूरी तरह से दुरुस्त होगी, उसे ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूटने से बच सके.

राहुल कुमार गोयल ने कहा, “राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सबसे पहले निर्वाचन नामावली तैयार करने का दायित्व होता है। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 17 जनवरी को किया जा चुका था। इसके बाद इस पर डाटा एंट्री भी पूरी हो चुकी थी। वर्तमान में, यदि किसी नाम में कोई गलती है या कोई नाम छूट गया है तो उसे सही करने और जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत, प्रत्येक ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में वोटर लिस्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है. साथ ही, यहां संघनक भी प्रपत्र दो, तीन, और चार के साथ उपलब्ध रहते हैं, ताकि किसी भी ग्रामवासी को यदि नाम में कोई बदलाव करना हो, तो वह आसानी से करवा सके.

लिखित में आपत्ति दर्ज की जा सकती है
उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई नाम गलत तरीके से लिस्ट में जुड़ा हुआ है, तो उसे हटवाने के लिए भी लिखित में आपत्ति दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, किसी अपात्र नाम को हटवाने और नए नाम को जोड़ने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. आयोग की इस विशेष पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे और सभी मतदाता की जानकारी सही और अपडेटेड हो,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: ISBT पर वर्षों से जल भराव की समस्या से जन मानस को मिलने जा रही है निजात

Tue Mar 25 , 2025
देहरादून: ISBT पर वर्षों से जल भराव की समस्या से जन मानस को मिलने जा रही है निजात,सागर मलिक डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का आखिरकार काम शुरू सीएम के फोकस एरिया का डीएम ने निकाला ठोस समाधान, निर्माण […]

You May Like

advertisement