दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा जलालाबाद आश्रम में गुरबाणी विचार एवं कीर्तन का किया गया विशेष आयोजन

संत महापुरुष हमेशा ही हमें धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्ण सद्गुरु की खोज कर भक्ति की प्राप्ति करनी चाहिए:स्वामी धीरानंद जी

फिरोजपुर 6 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय जलालाबाद आश्रम में गुरबाणी विचार एवं कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। सत्संग विचारों में भाई साहब भाई गुरुदेव सिंह जी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का जन्म बड़े सौभाग्य से मिलता है ,जिस जीव पर उस ईश्वर की कृपा होती है उसे मनुष्य जन्म की प्राप्ति होती है। मनुष्य का जीवन बड़ा ही महान है। हर धर्म में मनुष्य के जीवन की महानता को गाया गया है , क्योंकि इसी जन्म में आकर ही अपने जीवन को सफल करने के लिए परमात्मा की भक्ति को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने अपने विचारों में बताया के समय-समय पर मनुष्य
को जीवन की महानता को बताने के लिए संत महापुरुष यत्न करते रहे हैं । संत महापुरुष हमेशा ही हमें पवित्र जीवन बिताने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।हर मनुष्य को अपना जन्म सफल करने के लिए हमारे पवित्र धार्मिक ग्रंथों में बताए रास्ते के अनुसार ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। संत महापुरुष हमें हमारे जीवन के प्रमुख उद्देश्य से अवगत करवाते हैं इसीलिए हमें धार्मिक ग्रंथों के बताये अनुसार पूर्ण सतगुरु की खोज कर उनसे वास्तविक भगति की प्राप्ति करनी चाहिए।गुरबाणी कीर्तन में शब्द गायन भाई साहिब भाई जसपाल सिंह एवं भाई साहिब भाई हरि सिंह जी की ओर से किया गया।संस्थान की ओर से स्वामी धीरा नंद जी एवं साध्वी अम्बालिका भारती जी गुरबाणी कीर्तन में मौजूद रहे। सारी संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गयी l समागम में विकास चौधरी (प्रधान नगर कौंसल जलालाबाद),प्रमोद चौधरी,हाकम जोसन, राजबख्श कम्बोज (चेयरमैन मार्किट कमेटी जलालाबाद),केवल कृष्ण मिड्डा, डॉक्टर अंकित मिड्डा,सरदार अमरीक सिंह,बिल्लू मेहंदीरत्ता, सरदार सरबजीत सिंह,सरदार फुम्मन सिंह,कृष्ण कुमार शास्त्री,विनोद सेतिया,राकेश कुमार,हरप्रीत सिंह,दर्शन वधवा, सीऐ केवल कृष्ण भाटिया, मदन लाल गुम्म्बर,संजीव दहूजा,प्रेम छाबड़ा,एडवोकेट राजीव बजाज,विपिन वाट्स,सीए संदीप चलाना, डॉ नरेश चुग एवं ईको सेवर क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहेl

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल कार्यालय फिरोजपुर में भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

Mon Dec 6 , 2021
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि व 2 मिनट का धारण किया मौन फिरोजपुर 06 दिसम्बर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 66वाँ महापरिनिर्वाण दिवस […]

You May Like

advertisement