अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में PMSMA के 10 वर्ष पूर्ण होने पर किया विशेष आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीबीगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में PMSMA@10 थीम पर विभिन्न नवाचारी गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक, कैंट विधानसभा बरेली संजीव अग्रवाल तथा माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ PMSMA के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तैयार विशेष “PMSMA@10 सुरक्षित मातृत्व रिबन” के अनावरण एवं फीता काटकर किया गया। रिबन अनावरण के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं अभियान की दस वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर सुरक्षित मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर “PMSMA@10 सुरक्षित मातृत्व संकल्प पट्टी” गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं लाभार्थियों ने सुरक्षित मातृत्व हेतु अपने संकल्प दर्ज किए।
नियमित प्रसव पूर्व जांच (ANC) कराने वाली गर्भवती महिला श्रीमती स्वालेहा परवीन, महेशपुरा को टीका एवं कड़े पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ मातृत्व एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण “PMSMA@10 सुरक्षित मातृत्व रिबन”, “सुरक्षित मातृत्व संकल्प पट्टी”, “फ्यूचर वॉल ऑफ होप” एवं “सेल्फी कॉर्नर” रहे। फ्यूचर वॉल ऑफ होप पर गर्भवती महिलाओं ने अपने होने वाले शिशुओं के लिए संदेश एवं सपने लिखे, जबकि सेल्फी कॉर्नर के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए एएनएम श्रीमती मनु को उनके क्षेत्र से सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को नियमित ANC सेवाओं से जोड़ने हेतु सम्मानित किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया। अतिथियों ने उनके समर्पण एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना की।
माननीय अतिथियों ने कार्यक्रम की अभिनव गतिविधियों, उत्कृष्ट आयोजन एवं जन-जागरूकता प्रयासों की प्रशंसा करते हुए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता एवं यूपीएचसी सीबीगंज की संपूर्ण टीम को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से PMSMA@10 सुरक्षित मातृत्व रिबन, सुरक्षित मातृत्व संकल्प पट्टी, फ्यूचर वॉल ऑफ होप एवं सेल्फी कॉर्नर जैसी रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए इन्हें अन्य स्वास्थ्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। इसी क्रम में बड़े मंगल के शुभ अवसर पर माननीय विधायक संजीव अग्रवाल एवं वन पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना के ज्येष्ठ भ्राता एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना के कर कमलों द्वारा निशुल्क शरबत वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टाफ नर्स सरिता का विशेष सहयोग रहा। आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली निर्माण हेतु सुबिता एवं मीता के प्रयासों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार, आयरन- फोलिक एसिड सेवन तथा संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएँ उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंचाई विभाग की जमीन पर थाना परिसर निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत कराने को मुख्य सचिव से मिले आशीष अग्रवाल

Wed Jun 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,बंद पढ़ी रबर फैक्ट्री परिसर में मौजूद स्थानीय थाना को नगर में शिफ्ट कर नव निर्माण की स्वीकृति के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्य सचिव एस पी गोयल से मिलकर पत्र सौंपा है।नगर में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री परिसर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement