सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 11 मई को सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन

संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्व

महासमुंद 09 मई 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष के विशेष आयोजन अंतर्गत आगामी 11 मई 2026 को प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, स्टेज निर्माण, एलईडी स्क्रीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। । वहीं कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, लाइट एवं माइक व्यवस्था साथ ही सिरपुर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी जनपद पंचायतों, ग्राम सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी एवं बैठकों के जरिए जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 

कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल एवं टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।  

कलेक्टर श्री लंगेह ने राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम आयोजन के समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, भजन,दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से से 10.20 बजे तक शिव भजन एवं नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण एवं 11.15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद एवं बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन

Sat May 9 , 2026
11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित महासमुंद 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत महासमुंद एवं बसना अनुभाग में समाधान शिविर के लिए निर्धारित कुछ स्थलों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। […]

You May Like

advertisement