कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी विशेष प्रदर्शनी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी विशेष प्रदर्शनी

प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 5 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 69वें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष विश्वविद्यालय की शिक्षा, संस्कृति, शोध एवं खेल सहित अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों को दर्शाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक शिक्षा ग्रहण करने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले गणमान्य लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को स्थापना दिवस उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में ऑडिटोरियम के क्रश हाल में लगने वाली विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा करेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रदर्शनी में खासतौर पर फिल्मी जगत में नाम कमाने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ-साथ पदमश्री, अर्जुन अवार्डी व द्रोणाचार्य अवार्डी सहित अन्य प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यहीं नही विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कुवि के कुलपतियों के बारे में विशेष रूप से प्रदर्शनी का एक विशेष सेक्शन बनाया जाएगा। इस पूरी प्रदर्शनी में जहां गत वर्ष विश्वविद्यालय की अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ विशेष लोगों के योगदान को भी दिखाया जाएगा।
स्थापना दिवस पर होगा हवन यज्ञ।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 69वें स्थापना दिवस पर प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल तथा केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, परीक्षा नियंत्रक, सभी संस्थानों के निदेशक, विभागों के अध्यक्ष व विभिन्न संकायों के अधिकारी, सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी अपनी आहुति डालेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां

Tue Jan 6 , 2026
20 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन जगदलपुर, 06 जनवरी 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक […]

You May Like

advertisement