केडीबी के अंतर्गत तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोक्स : विश्राम कुमार मीणा

विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना करें सुनिश्चित, सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में कर रही है विकसित।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर जो विकास कार्य करवा रहा है, उन विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए। इतना ही नहीं सभी विकास कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरे किए जाएं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को देर सायं केडीबी कार्यालय के सभागार में ज्योतिसर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नजदीक ब्रह्मसरोवर पर स्ट्रीट फूड हब, पर्यटन विभाग की तरफ से ज्योतिसर में किए जा रहे कार्यों, महाभारत अनुभव केंद्र कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों, दक्ष प्रजापत चौक, एलिवेटेड कॉरिडोर और विश्वकर्मा चौक पर मोगलिटी प्लांट, ब्रह्मसरोवर और एलिवेटेड ट्रैक के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने जैसे विषयों पर फीडबैक ली गई और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर नियमित रूप से चर्चा करते हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों की फीडबैक भी ले रहे हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लग्न के साथ विकास कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन पर्यटकों को तमाम प्रकार की सुविधाएं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल, एसडीएम अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

Fri Jul 10 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ग्रुप स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने पहली बार यह गौरव अपने नाम किया और पूरे देश में […]

You May Like

Breaking News

advertisement