पेड़ पौधों का मानव जीवन में विशेष महत्व : देव प्रिय त्यागी

मोगा : 24 अगस्त [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := प्रसिद्ध समाज सेवी एवं भाजपा नेता देव प्रिय त्यागी ने प्रैस वार्ता में बताया कि आज वेगन वेला के पौधे हाईवे के डिवाइडर पर रोपण करते हुए शहर के सौंदर्यीकरण हेतु विशेष योगदान प्रदान किया । इस कार्यक्रम की शुरुआत निगम कमिश्नर सुरिंदर कुमार एवं समाज सेवी देवप्रिय त्यागी के साथ मिलकर की। हमारी सनातन संस्कृति मनुष्य मात्र को ही नही बल्कि अखिल ब्रह्मांड को ईश्वर का विराट स्वरूप मानती है। ब्रह्मांड की परिकल्पना प्रकृति के बिना नही की जा सकती। आज वनों की कटाई और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ भयानक रूप लेती जा रही है। हमें बढ चढ़ कर वनों के संरक्षण के लिए और पौधरोपण के लिए काम करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि पौधरोपण से जहां पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है, वहीं वातावरण को दूषित होने से बचाने में भी मदद मिल रही है। त्यागी ने बताया कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में अहम महत्व है। इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
निगम कमिश्नर सुरिंदर कुमार ने कहा कि आज पेड़ों के प्रति जागरूक होना अनिवार्य
है। सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ , तभी हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। इस मौके पर निगम कमिश्नर सुरिंदर कुमार, हरसिमरत कौर, भाजपा के जिला प्रधान विनय शर्मा, शहरी प्रधान विक्की सितारा, सेवा भारती के नवीन पुरी, नवदीप गुप्ता, सन्नी कांसल, महिला भाजपा मोर्चा जिला प्रधान लीना गोयल, महामंत्री शिल्पा बांसल, बीसी मोर्चा जिला प्रधान धर्मवीर भारती, एससी मोर्चा प्रधान अजय हंस, भूपिंदर हैप्पी, अमनदीप शर्मा, विजय मिश्रा, प्रितपाल सिंह लक्की गिल, दविंदर बराड़, मिंटू सम्राट ,शिव टंडन, ओम प्रकाश, दीपक शर्मा के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:सड़क पर बेसुद अवस्था मे बेहोश मिला युवक ,इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती

Tue Aug 24 , 2021
सड़क पर बेसुद अवस्था मे बेहोश मिला युवक ,इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती। जोकीहाट (अररिया) जोकीहाट के बैरगाछी टू बांग्लाकोल आरसीडी मार्ग तुर्केली के समीप सड़क के किनारे 31वर्षीय युवकसंदेहास्पद स्थिति में बेहोश अवस्था में सड़क के किनारे मिला। युवक बेसुध अवस्था मे सड़क पर पड़ा था […]

You May Like

advertisement