सुविवि में सिलिकॉन डिटेक्टर पर विशेष व्याख्यान आयोजित

सुविवि में सिलिकॉन डिटेक्टर पर विशेष व्याख्यान आयोजित,

वैज्ञानिक शोध एवं प्रयोग में मॉडलिंग की भूमिका महत्वपूर्ण,
……….. कुलपति

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित कुलपति सभागार में भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में सिलिकॉन डिटेक्टर विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से पधारे प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को संबोधित किया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कुलपति जी व मुख्य वक्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में मॉडलिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी वैज्ञानिक शोध एवं प्रयोग में मॉडलिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। साथ ही उन्होंने इसे सीखने और व्यवहार में लागू करने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वक्ता प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव, जो वर्तमान में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं तथा मलाया विश्वविद्यालय, मलेशिया में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं, ने अपने व्याख्यान में बताया कि पार्टिकल डिटेक्टर में सिलिकॉन का उपयोग क्यों और किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने इसके वैज्ञानिक एवं तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से बीएससी स्तर से ही शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रारंभिक स्तर पर अनुसंधान की ओर बढ़ने से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर विभाग के डॉ. अंकुर श्रीवास्तव एवं डॉ. सचिन राय कुलपति जी के निजी सहायक भूपेंद्र पांडेय गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्रभारी डॉ. अंकुर चौबे ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो.नं.94 5244 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नाटक-तमिलनाडु स्टडी टूर के बाद हरविंद्र कल्याण का पीएसी ने जताया आभार

Tue Mar 31 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 स्पीकर हरविंद्र कल्याण दूरदर्शी,कुशल प्रशासक, सहज और शांत स्वभाव के धनी : चन्द्र शेखर धरणी।कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा की प्रेस प्रणाली को आधुनिक,मजबूत और जवाबदेह बनाने का रोडमैप : चन्द्र शेखर धरणी। चंडीगढ़ : […]

You May Like

advertisement