मोगा में संयुक्त हिंदू महां सभा की विशेष मीटिंग हुई अयोजित

संजीव शर्मा संयुक्त हिंदू महां सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] = मोगा में संयुक्त हिंदू महां सभा पंजाब की विशेष मीटिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। विनोद बांसल चेयरमैन इमपरूवमैंट ट्रस्ट मोगा मुख्य अतिथि के तौर पर मीटिंग में पहुँचे। इसके अतिरिक्त मीटिंग में संगठन के प्रदेश उप चेयरमैन प्रशोतम खलीफा, कैशियर अशोक मल्होत्रा, महां सचिव सुशील मल्होत्रा विजय सभरवाल, संजीव शर्मा, रवि पंडित, कृष्ण तायल,प्रेम जिंदल, डा: अजय कांसल, देव प्रिय त्यागी,जोगिंदर शर्मा,अमन दीप, विकास सूद, तेजिंदर शर्मा,सुनील शर्मा,अशोक वत्स, रोमी मौदगिल, राकेश सितारा एवं समाज के गणमान्य उपस्थित थे। मीटिंग में अलग अलग प्रवक्ताओं ने समाज के उत्थान हेतु एवं आ रही समस्याओं पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। विनोद बांसल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने अधिकारों एवं भावनाओं की रक्षा हेतु हिंदू समाज में एकता अति अनिवार्य है। समाज को एकजुट करने के लिए हमें प्रयास करना होगा।हमें समाज के जरूरतमंद परिवारों की यथायोग्य सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जिला मोगा में संयुक्त महां सभा पंजाब की इकाई का गठन करने हेतु संगठन अध्यक्ष से अग्राह किया। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए संजीव शर्मा को जिलाध्यक्ष मोगा नियुक्त करने हेतु सहमति प्रस्तुत की।
जिला मोगा रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवी एवं ब्राह्मण कुल गौरव संजीव शर्मा जो कि धार्मिक एवं जन कल्याणार्थ कार्यो में सदैव अग्रणी रहते है। ब्राह्मण सभा मोगा के कैशियर की सेवाएँ भी कुशलता पूर्वक निभा रहे हैं। समाज में एकता एवं अखंडता को कायम रखने हेतु अपना विशेष योगदान प्रदान कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्य कार्यकारणी कमेटी ने संजीव शर्मा को संगठन की इकाई जिला मोगा का जिलाध्यक्ष पद हेतु नियुक्त पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। शर्मा ने इस पद प्रतिष्ठा हेतु सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उक्त जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे।धर्मिक एवं समाजिक संगठनों की ओर शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न

Sun Dec 26 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारीपत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न हसेरन। इंदरगढ़ कस्बा के निजी गेस्ट हाउस में पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक की गई । बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे बैठक के दौरान सभी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement