दिव्यांग बच्चों द्वारा ऑनलाइन योग कार्यक्रम में विशेष प्रदर्शन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877

केंद्रीय विद्यालय का दिव्यांगों के नाम रहा ऑनलाइन योग सत्र।

कुरुक्षेत्र, 18 जून :- केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय मथाना में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग द्वारा शुक्रवार के ऑनलाइन योग कार्यक्रम में यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया योग प्रदर्शन रहा। इस योग प्रदर्शन ने इस संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया कि किस तरह योग दिव्यांग बच्चों की जिंदगी में चमत्कार कर रहा है। इन बच्चों के द्वारा कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम इत्यादि आसन अत्यंत सहजता से किए गए। सभी विद्यार्थी और अभिभावक इन दिव्यांग बच्चों को योग करते देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। इसके अतिरिक्त बच्चों को शशकासन, पवनमुक्तासन, नाड़ी शोधन आसन भी करवाए गए। डा. एस. मदन कुमार द्वारा योग के महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायक वक्तव्य दिया गया। योग सत्र का समापन सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ किया गया।
ऑनलाइन योग कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे प्रदर्शन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रथम वर्चुअल अफ़्रीकन पेशेंट कांग्रेस - 2021 में भागीदारी निभाएंगे राकेश छोकर एवं डॉ. संजीव कुमारी

Fri Jun 18 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 हाई लेवल राउंड टेबल ऑन द अफ़्रीकन मेडिसन्स वर्चुअल इवेंट में भी होगी उपस्थिति।महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय इवेंट में प्रतिभागिता से गदगद हैं दोनों विशिष्ट प्रतिभाएं। नई दिल्ली :- कोरोना जनित वैश्विक आपदा से उपजे हालातों के बाद विश्व के कोने कोने में बेहतर […]

You May Like

advertisement