उर्स-ए-अन्नी मियाँ के कुल में मुल्क व आवाम की खुशहाली,तरक़्क़ी के लिये ख़ुसूसी दुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बिहारीपुर मेमरान राजो के तकिये स्थित हज़रत अन्नी शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलेह का चार रोज़ा उर्स मुबारक़ कुल शरीफ़ की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। मज़ार प्रबंधक आसिफ़ साबरी ने बताया कि आज सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदायगी के बाद उर्स का समापन हुआ। रोमान अंसारी ने कहा कि हज़रत अन्नी मियाँ रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह 200 वर्ष पुरानी है हर साल की तरह इस साल भी अदब ओ एतराम के साथ उर्स मनाया गया।दरगाह पर अकीदतमंदों ने गुलपोशी और चादरपोशी कर मन्नते मुरादे माँगी।महफ़िल समां में फ़नकारों ने बुजुर्गों की शान में कमाल पेश किये।रंग शरीफ़ की महफ़िल के बाद कुल शरीफ हुआ ख़ुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली, तरक़्क़ी, भाईचारे अमनो अमान ,बीमारों के लिये शिफा की दुआ की गई।इसी कड़ी में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज रोहित कुमार और सहयोगियों का व्यवस्था के लिये फूलों के हार पहनाकर और दस्तारबंदी कर इस्तक़बाल किया गया।आख्रिर में हज़रिने महफ़िल को तबर्रुक बाँटा गया। इस मौके पर प्रबंधक आसिफ साबरी,रोमान अंसारी,मुजफ्फर पप्पी,उवैस साबिर,हाजी फहीम साबिर,असल,सुहेल,सगी,निज़ाम,रिज़वान साबरी नन्ना मियाँ आदि सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल रहे।
समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने सभी अकीदतमंदों को उर्स की मुबारकबाद पेश की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया का जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Mon Jun 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया, थाना प्रभारी प्रेमनगर द्वारा जनपद बरेली में अपना जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, बरेली में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा सुश्री अंजना […]

You May Like

Breaking News

advertisement