ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर फिरोजपुर मंडल में भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर फिरोजपुर मंडल में भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 17 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भारतीय रेल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत फिरोजपुर मंडल में भारतीय सैनिक सम्मान में एक विशेष आयोजन आयोजित किया गया। इस आयोजन के तहत मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों जैसे अमृतसर , लुधियाना , जालंधर सिटी , जालंधर कैंट, फिरोजपुर आदि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बैठने वाली बैंचौ को भारतीय सैनिकों के ड्रेस कोड कलर में रंगवाया तथा उन पर सैनिक सम्मान भी लिखवाया गया। जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और उनके शौर्य को दर्शाता है।
मंडल में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के मार्गदर्शन व वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में पूर्ण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह आयोजन भारतीय रेल की एक सराहनीय पहल है जो देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अश्लीलता और नशे के अड्डे पर विरोध पर घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर

Sun May 18 , 2025
अश्लीलता और नशे के अड्डे पर विरोध पर घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और उसकी बहन के साथ दबंग पड़ोसियों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार […]

You May Like

Breaking News

advertisement