सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर अंतरराष्ट्रीय सादगी बॉर्डर फाजिल्का पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के बच्चों द्वारा भंगड़ा व गिद्दा नृत्य की दी गई प्रस्तुति

फिरोजपुर 02 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

जिला फिरोजपुर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर फाजिल्का पर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के बच्चों द्वारा भंगड़ा व गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी उसके बाद दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्वामी धीरानंद जी ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे बी.एस.एफ.के जवान सारी रात जाग कर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं तभी हम आराम से सो पाते हैंl देश के बहादुर जवान दुर्गम रास्तों,नदियों,रेगिस्तान एवं बर्फीले पहाड़ों पर देश की सुरक्षा करते हुए अपनी जान की बाजी लगाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं,हमें अपने जवानों की वीरता व बलिदानों पर गर्व हैl

साध्वी दविंदर भारती व साध्वी अंबालिका भारती जी ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” देशभगति गीत गाकर पूरे माहौल को राष्ट्र भक्ति के रंग में रंग दिया l उपस्थित सैकड़ों लोगों द्वारा लगाये जा रहे भारत माता की जय व वंदे मातरम के बुलंद जय घोष चारों ओर गूंजने लगेl इसके बाद सादकी बॉर्डर की बीओपी पर पहुंचकर सभी ने शिव मंदिर पर प्रणाम किया l

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी बहनों द्वारा वहाँ भी राष्ट्रभक्ति एवं धार्मिक भजनों का गायन किया गया स्वामी धीरानंद जी ने अपने विचारों में कहा कि आज का मानव ईश्वर के अनमोल उपहार इस मानव तन को प्राप्त कर दुनिया के सभी नैतिक एवं अनैतिक कार्य कर रहा है लेकिन इस जीवन के मुख्य कार्य प्रभु भगति को ना करने के कारण वह अशांत रहता हैlस्वामी जी ने विषय-विकारों एवं बुराइयों से उठकर ईश्वर भक्ति करने एवं समाज कल्याण के लिए कार्य करने के लिए सब को प्रेरित कियाlस्वामी जी ने कहा कि अगर हम भारत को विश्वगुरु बनाना चाहते हैं तो इसमें हम सभी को मिलजुल कर सहयोग करना होगाl lस्वामी धीरानंद जी ने जवानों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

बीएसएफ की ओर से आए हुए सभी लोगों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था की गई कम्पनी कमाडेंट डी.एस.सैनी ने खुशी के अवसर पर शामिल होने के लिए उपस्थित स्कूल के बच्चों,गाँव वासियों व दिव्य ज्योति संस्थान का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा,अतुल नागपाल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਰਨਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਸੰਗਠਨ ਵਲੌ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਅੱਜ ਸਤਵਾਂ ਦਿਨ

Fri Dec 3 , 2021
ਮੋਗਾ : 02 ਦਸੰਬਰ [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਜਰਨਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਵਲੌਂ ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ ਸੰਗਠਨ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ 26 ਨਵੰਬਰ ਤੌ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਸਤਵਾਂ ਦਿਨ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਬਲੋਰ ਸਿੰਘ ਜਨਰਲ […]

You May Like

advertisement