श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीय पर हुआ विशेष पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का करवाया अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 24 जून : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने अन्य संत महापुरुषों के साथ आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीय पर महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं विनोद मोरे, बलीराम खोडके, ज्ञानेश्वर जाधव इत्यादि को यजमान के तौर पर विशेष अभिषेक करवाया। उन्होंने सोमवार को सनातन परम्परा के अनुसार भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के साथ सर्वकल्याण की भावना से अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि आषाढ़ महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही भगवान भोलेनाथ, शक्ति और सूर्य देव की उपासना भी की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में तप-साधना से मान-सम्मान के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया इस तरह की स्थित द्वापर युग में बनी थी और महाभारत युद्ध हुआ था। इस अवसर पर दीपेंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता, वीरभान, मंगल सेन गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, कोमल व सुजाता इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में अभिषेक व पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मानव मित्र मंडल द्वारा नारी शक्ति सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह किया गया आयोजित

Tue Jun 25 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नारी शक्ति सम्मान एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र, 24 जून : महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मानव मित्र मंडल द्वारा मंडल के संस्थापक प्रो. राम रतन शर्मा के मार्गदर्शन में नारी शक्ति सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह श्री सत्य साईं मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement