अध्यात्म ही विद्या का है प्रवेश द्वार, इसे सार्थक कर रहा मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र रामनगर

भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.एस. गौतम के संयोजन में क्रियाशील है मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र

अध्ययन, अध्यापन, तर्पण, दहेज रहित विवाह एवं अध्यात्म का केंद्र बना विद्या विस्तार केंद्र रामनगर

आलापुर अंबेडकरनगर — भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. एस. गौतम के संयोजन में उनके आवास के ही विशालकाय हाल में खोला गया मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र क्षेत्र वासियों के लिए अध्यात्म की अलख जगाने वाला साबित हो रहा है। अध्यात्म ही विद्या का प्रवेश द्वार है जिसे मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र रामनगर सार्थक भी कर रहा है। विशालकाय हाल में वेद पुराण, रिचाओ से लेकर अध्यात्म से जुड़ी हजारों पुस्तकों एवं विधाओं का भी न सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है बल्कि लोग तेजी से आध्यात्म से भी जुड़ रहे हैं। अध्यात्म के प्रति लगाव भी अलानाहक नहीं है मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र के हाल में प्रवेश करते ही यह आभास होने लगता है कि हम अध्यात्म की विशाल दुनिया में प्रवेश कर रहे है। विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के जरिए क्षेत्र के हर उम्र, वर्ग, जाति, धर्म के लोग अध्यात्म का रसपान कर रहे हैं। विद्या विस्तार केंद्र में अध्यात्म को बेहतर सीख मिलने के साथ-साथ पूजन, अर्चन, तर्पण तथा यज्ञ प्रवचन एवं दहेज रहित विवाह के आयोजन भी क्षेत्र वासियों को प्रभावित कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम कहते हैं कि मानव जीवन में आत्मिक प्रगति अनिवार्य है। जिसके लिए सहृदयता होना जरूरी है। सभी लोग आगे बढ़े और संतुलित जीवन के व्यवहारिक सूत्रों का भी उन्हें ज्ञान हो इसका भी प्रयास मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केंद्र कर रहा है। जिसका प्रेरणा स्रोत शांतिकुंज हरिद्वार है। भाजपा नेता आर.एस. गौतम ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग विद्या विस्तार केंद्र आकर वहां रखी पुस्तकों का अध्ययन कर अपने आध्यात्मिक ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:भारी बारिश से चलते सिधारी चौराहे की सड़क धसी प्रशासन द्वारा मरम्मत का काम जारी

Wed Oct 6 , 2021
भारी बारिश से चलते सिधारी चौराहे की सड़क धसी प्रशासन द्वारा मरम्मत का काम जारी आजमगढ़ : भारी बारीश शहर के चलते कई कालोनियों में जलजमाव से जनता परेशान है वही व्यस्त मार्ग भी धोखा दे रहे हैं शहर के व्यस्त शारदा चौराहा ध्वस्त हो गया। नगर पालिका और सिंचाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement