Uncategorized

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में दिया जाएगा खेलों का सामान और जिम खोलेंगे : नवीन जिंदल

गांवों के स्टेडियमों का सुधार करके खेल सामान और कोचोंं का किया जाएगा प्रबंध।


सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सांसद खेल प्रतियोगिता ट्रॉफी का किया अनावरण।
सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलवाई शपथ।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 14 नवंबर : कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र के सभी गांवों में युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलों का सामान दिया जाएगा और सभी गांवों में जिम भी खोले जाएंगे। इस कार्य को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा जिन गांवों में स्टेडियम बने हुए उनका सुधार करते हुए खेलों के सामान और कोचों का प्रबंध किया जाएगा। इससे से अगले साल का सांसद खेल महोत्सव और भी बेहतर होगा।
सांसद नवीन जिंदल शुक्रवार को द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता के पहले फेज के खेलों का शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सांसद नवीन जिंदल, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सांसद खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण और ट्राफी का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान बॉक्सर मनोज कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने रस्साकस्सी और 100 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को नशे के दूर रहने और दूसरों का नशा छुड़ाने की शपथ दिलवाई।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज से धर्मनगरी में खेलों की मात्र शुरुआत की गई है। इस प्रतियोगिता को यहीं पर नहीं रुकने दिया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश मजबूत हो, युवा फिट हों। इसके लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान भी चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए खेल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ी की बॉडी फिट, माइंड फिट रहता है।
उन्होंने कहा कि जिस युवा को किसी भी खेल में रुचि हो जाएगी, वो खेल उस खिलाड़ी के लिए जुनून बन जाएगा। जब किसी भी खिलाड़ी में खेल के प्रति जुनून बन जाता है तो वो हर प्रकार के नशे से दूर रहता है। युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए खेलों में लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के खेलों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप ढाई प्रतिशत आबादी का प्रदेश 20 प्रतिशत से ज्यादा मेडल हरियाणा के होते हैं।
3 चरणों में होगी सांसद खेल प्रतियोगिताएं : नवीन जिंदल
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों में किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के लिए 3.3 लाख खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया है। पहले चरण का शुभारंभ आज से किया गया है, जो 22 नवंबर तक चलेगी। दूसरे फेज की प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरफ तीसरे फेज की प्रतियोगिताएं 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं का समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र की सांसद खेल प्रतियोगिता देशभर में करेगी नाम रोशन : सुभाष सुधा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया है। मौजूदा समय में धर्मनगरी में गीता जयंती के आयोजन का आगाज होने जा रहा है। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच खेल महोत्सव का आयोजन होना शहर की सुंदरता को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इस इवेंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया, खेलो भारत के विजन को आगे बढ़ाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में शुरू हो रही है ये प्रतियोगिता प्रदेश में ही नहीं देशभर में नाम रोशन करेगी। इस प्रतियोगिता में सांसद नवीन जिंदल की तरफ से इनाम राशियां भी घोषित की गई हैं।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र को खेल नगरी के रूप में किया जाएगा विकसित : विश्राम कुमार मीणा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बाल दिवस के अवसर पर सांसद नवीन जिंदल द्वारा सांसद खेल महोत्सव ट्रॉफी का अनावरण किया जाना एक ऐतिहासिक लम्हा है। सांसद नवीन जिंदल के संकल्प के अनुसार इस प्रतियोगिता को जिला के अलग-अलग स्टेडियमों में आयोजित करवाया जा रहा है ताकि उन स्टेडियमों का सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के बाद भी खेलों को निरंतर रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र को खेल नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जयभगवान शर्मा डीडी, सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, श्याम लाल जांगड़ा, बाबू राम, मलकीत ढांडा, राहुल राणा, डीपी चौधरी, बॉक्सर मनोज, विनोद गर्ग, देवीदयाल शर्मा, राममेहर आचार्य, अर्जुन अवार्डी शक्ति सिंह, सोहन लाल, जितेंद्र खैरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel