![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220412-WA0031.jpg)
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ आजमगढ़ मऊ स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को भारी मतों से पराजित करते हुए एकतरफा जीत हासिल किया।
बता दे कि विक्रांत सिंह रिशु को 4075 मत, भाजपा प्रत्यासी अरुणकांत यादव को 1262 मत तथा सपा प्रत्याशी राकेश यादव को 356 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से निर्दलीय प्रत्यासी विक्रांत सिंह रिशु ने एकतरफा मुकाबले में भाजपा प्रत्यासी पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को 2813 मतों से पराजित किया, वही समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ मऊ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राकेश यादव की जमानत जप्त हो गई।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909