अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर अहियापुर-रायपुर में प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अग्रणी रही है तथा अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, नगर अध्यक्ष अज्जू भाई, जिला सचिव श्रवण आजाद, हाजी वसीम, बलराज राना, विजय यादव, डॉ. अरुण चौधरी, राजीव पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवग्रहों को साधने का माध्यम है रसोई, सामूहिक भोजन के महत्व को समझें : डॉ. महेंद्र शर्मा

Thu Jul 9 , 2026
नवग्रहों को साधने का माध्यम है रसोई, सामूहिक भोजन के महत्व को समझें : डॉ. महेंद्र शर्मा थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 8 जुलाई : उत्तरभारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में रसोई केवल भोजन पकाने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और ऊर्जा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement