श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) को मिली जीत पर मनाया जश्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) को टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद मिली जीत की खुशी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार धीमान ने ऑनलाइन माध्यम से टीम इंडिया हॉकी को जीत की बधाई के साथ टीम के सुनहरे भविष्य की कामना की। कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा ने इस खुशी के मौके पर विश्वविद्यालय के स्टाफ लड्डू बांटे। इस अवसर पर अतुल गोयल, राम निवास, कर्नल एस.एन. शर्मा व विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि यह क्षण पूरे देश के लिए ऐतिहासिक व यादगार रहेगा। टीम इंडिया ने करीब 41 साल बाद ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर देश का नाम रोशन कर रही है। हॉकी ऐसा खेल है जो सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से जीता जा सकता है। इसलिए इतिहास रचने वाली टीम इंडिया का हर प्लेयर हीरो बना है। हालांकि अभी भारतीय महिला हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होना है। निश्चित ही हमारी बेटियां मेडल जीतकर वापस लौटेंगी। देश को बेटियों ने ही ओलंपिक खेलों की शुरुआत में पहले मेडल दिलाया। जो अविस्मरणीय और देश को गौरवान्वित करने वाली जीत है। डॉ. शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत से 119 खिलाड़ी गए हैं। जिसमें करीब 30 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। अभी कई खेल बाकी हैं, जिनके मैच आगामी दिनों में होंगे। उन खिलाड़ियों से उम्मीद है वे भारत की झोली में मेडल डालेंगे। हरियाणा से कुश्ती में रवि दहिया और नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में फाइनल में जगह बना चुके हैं। आशा है। सभी प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन के प्रदोष का पूजन भगवान भोलेनाथ से की गई सर्व समृद्धि एवं कल्याण की कामना

Thu Aug 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त :- ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से निरंतर सावन पूजन एवं अनुष्ठान चल रहा है। आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री एवं ब्रह्मचारियों द्वारा सावन के पहले […]

You May Like

Breaking News

advertisement