![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220201-WA0088-1024x768.jpg)
हरियाणा संपादक -वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
इच्छुक विद्यार्थी 5 फरवरी से नौ तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।
कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में मंगलवार से सत्र 2021-22 आयुर्वेद में स्नातक की प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी 5 से नौ फरवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 12 फरवरी को सीटों का अंतिम आवंटन किया जाएगा।
कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी पांच से नौ फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट जिनके पास दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं है ऐसे विद्यार्थियों के लिए सात फरवरी को पीजीआईएमएस रोहतक में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। वहां से विद्यार्थी प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को सीटों का अंतिम आवंटन किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन फीस जमा करने और संबंधित शिक्षण संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 14 से सत्तरह फरवरी तक का समय दिया गया है।
आठ सौ 88 सीटों पर काउंसलिंग कराएगा आयुष विश्वविद्यालय
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय से सम्बन्धित प्रदेश के दस कॉलेज हैं और हरियाणा के अन्य तीन प्रतिभागी आयुर्वेद महाविद्यालयों की काउंसलिंग भी आयुष विश्वविद्यालय कराएगा। कुल आठ सौ 88 सीटें हैं। जिसमें छः सौ 53 आयुष विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आती हैं।