श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब गोखले हॉल फिरोजपुर की ओर से परमिंदर सिंह पिंकी सबका एमएलए कांग्रेस ने अपने कर कमल से अशोक वाटिका नाइट का किया शुभारंभ

(पंजाब) फिरोजपुर 29 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, गोखले हाल, बांसी गेट, फिरोजपुर शहर की तरफ से स.परमिदंर सिंह जी पिंकी,साबका कांग्रेस एम.एल.ए., फिरोज़पुर शहरी हल्का ने अशोक वाटिका नाइट का अपने कर कमलों से रिबन काट कर शुभारंभ किया। उनके साथ श्री रिंकू ग्रोवर, प्रधान नगर कोउसंल , फिरोजपुर, और उनके साथी नगर काउंसलर साहिबान भी तशरीफ़ लाए।श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, फिरोजपुर ,की मैनजमेंट कमेटी की ओर से सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरांत अशोक वाटिका की नाइट पेश की गई। श्री विनय कुमार ने सीता जी का बहुत ही सराहनीय अभिनय किया, श्री गुरमेल सिंह ने रावण का रोल बखूबी निभाया। ओर मेघनाथ का अभिनय श्री अश्विनी वर्मा ने निभाया। श्री सुरिंदर चावला ने विभिषण का अभिनय किया। बजरंगबली जी के रोल में श्री बलविंदर वर्मा ने बेमिसाल अभिनय किया। पहले रावण सीता संवाद और बाद में रावण हनुमानजी संवाद बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किए गए। बाद में लंका दहन का दृश्य पेश किया गया। हर रोज की तरह बहुत बड़ी संख्या में दर्शक और गणमान्य नागरिक आए और बड़े ही प्रेम प्यार पूर्वक श्री रामलीला का आनंद लिया। इस नाइट को भी श्री अविनाश आनंद, डायरेक्टर, ने बड़ी मेहनत से तैयार किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की खस्ताहाल व जर्जर खराब सड़क की स्थिति पर लिया संज्ञान

Mon Sep 29 , 2025
कोंडागांव, 29 सितंबर 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के द्वारा दिनांक 29.09.2025 को दैनिक समाचार पत्रों में हिचकोले खाते सडकों के बारे में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए बस्तर का स्वागत द्वार कहे जाने वाले केशकाल घाटी में लिमदरहा खालेमुरवेण्ड […]

You May Like

advertisement