गणेश सिटी सोसायटी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 05 जून से

आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से श्रवण कराएंगे श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन, 31 मई : रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 05 से 11 जून 2026 पर्यन्त अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव में ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा अपराह्न 03:30 से सायं 06:30 बजे तक देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्रीमज्जगद्गुरू श्रीनाभापीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज के द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजक प्रणव अवस्थी ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायतें गांवों में पेयजल व्यवस्था की संभालेंगी जिम्मेदारी : विश्राम कुमार मीणा

Sun May 31 , 2026
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, रखरखाव के साथ नए कनेक्शन देने और बिल भुगतान तक के कार्य पंचायतें करेंगी। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने जा रही है। अब जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांव की पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement