भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ मन्दिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 15 मार्च से प्रारंभ : महंत जय नारायण दास

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ मन्दिर में किया गया पूजा पाठ अनुष्ठान से दरिद्रता से मुक्ति और मोक्ष दिलाता है।
कथा आयोजन में देश विदेश से संत,महंत महामंडलेश्वर भाग लेंगे।

कुरुक्षेत्र 3 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन तीर्थ भीष्म कुण्ड बाण गंगा मन्दिर गांव नरकातारी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन मन्दिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जय नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।
महाराज जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 15 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी।
15 मार्च को प्रातः 10 बजे क्लश शोभायात्रा का आयोजन होगा और दोपहर 3 बजे कथा प्रारंभ होगी, सांय 6 बजे आरती होगी।
22 मार्च को कथा समापन हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महंत जय नारायण दास महाराज ने बताया कि यह वही स्थान है जहां भीष्म पिता शय्या पर लेटे हुए थे और अर्जुन द्वारा अपने बाण से गंगा जी को प्रगट कर भीष्म पिता को गंगा जल पिला कर तृप्त किया था और पितामह के मुख से निकले संदेश भगवान विष्णु जी के 1008 नाम विष्णु सहस्रनाम पुस्तक का जन्म हुआ।
महाराज जी ने बताया कि भगवान विष्णु जी की आराधना करने वाला व्यक्ति कभी भी दरिद्र नहीं रहता और इस स्थान पर किया गया पूजा पाठ अनुष्ठान काया को निरोगी रखता है, उदरपूर्ति की कोई कमी नहीं रहती और मोक्ष का भी अधिकारी बन जाता है।
भीष्म कुण्ड बाण गंगा मन्दिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा को लेकर गांव नरकातारी वासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
समस्त गांववासी इस आयोजन में पूर्ण सहयोग कर रहे है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे की लत जिंदगी को नरक बना देती है : डा.आकांक्षा

Tue Mar 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका फतेहगंज पश्चिमी के चिकित्सकों का दल आज उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध में जागरुकता अभियान हेतु पहुंचा जिसने […]

You May Like

advertisement