आधुनिक तकनीकों से लैस एलआईयू कार्यालय के नए भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

आधुनिक तकनीकों से लैस एलआईयू कार्यालय के नए भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिले की खुफिया इकाई यानी एलआईयू का दफ्तर अब पुराने ढर्रे से बाहर निकलकर पूरी तरह आधुनिक रूप में सामने आ चुका है। शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। फीता काटकर औपचारिक शुरुआत के साथ ही खुफिया तंत्र को अब एक बेहतर और सुसज्जित कार्यस्थल मिल गया है। पहले बदहाल हालत में चल रहे इस कार्यालय का न तो कोई ढंग का ढांचा था और न ही जरूरी सुविधाएं। लेकिन अब इसका कायाकल्प कर इसे न सिर्फ खूबसूरत रूप दिया गया है, बल्कि इसे तकनीकी रूप से भी अत्याधुनिक बनाया गया है। वर्क डेस्क, दस्तावेजों के रख-रखाव की व्यवस्था, बैठने की बेहतर सुविधा, कम्प्यूटर सिस्टम और जरूरी उपकरणों से लैस यह दफ्तर अब कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक माहौल प्रदान करेगा।
उद्घाटन के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा एलआईयू पुलिस महकमे की रीढ़ है। इसका दायरा जितना संवेदनशील होता है, उतना ही इसके कार्यस्थल का मजबूत और सुविधाजनक होना जरूरी है। यह नया भवन हमारे खुफिया काम को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक, एसपी उत्तर, सीओ सिटी तृतीय, सीओ एलआईयू समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यालय के नव रूपांतरण को बरेली पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्ट्रेट के रिक्शा स्टैंड में रामविलास पासवान की मनाई गई जयंती

Sun Jul 6 , 2025
आजमगढ़।कलेक्ट्री कचहरी रिक्शा स्टैंड में पर गरीबों, वंचितो, शोषितों, कमजोर वर्गों, के मसीहा, देश के दूसरे अंबेडकर भारत के गौरवशाली नेता ओजस्वी तेजस्वी कर्तव्य निष्ठा प्रति समर्पित रहने वाले देश के कैबिनेट मंत्री रहे एवं दो बार पद्म भूषण से सम्मानित जन-जन के नायक देश के स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब […]

You May Like

advertisement