अम्बाला कैंटोनमेंट में सीमा पर जवानों के लिए सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों ने भेजी राखी

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए अपने हाथों से राखियाँ बनाई। स्कूल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान इन राखियों को स्कूल में मौजूद आर्मी पर्सनल को बाँधा गया और अम्बाला आर्मी यूनिट को भेंट किया गया, ताकि इन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुँचाया जा सके। कप्तान गुरमेल सिंह , सूबेदार रविन्द्र कौशिक एवं आर.आर शर्मा ने इस कार्यकर्म में शिरकत की स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह ने कहा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे हर वर्ष सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए अपने हाथों से राखियाँ बना कर भेजते है। बच्चो को सारा साल रक्षाबंधन का इंतज़ार रहता है। स्कूल के निदेशक कार्तिकेय ने बताया की देश की रक्षा में खड़े जवानों के लिए राखी भेजना हमारे स्कूल की वर्षों पुरानी परंपरा है। यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने और सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर वर्ष यह पहल की जाती है। इस अवसर पर स्कूल से रजनी,कुलवंत एवं कोमल शर्मा उपस्थित रहे।
स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह एवं कप्तान गुरमेल सिंह , सूबेदार रविन्द्र कौशिक एवं आर.आर शर्मा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP REWA/नेता पप्पू के कांड ने खोली नगर निगम कमिश्नर की आंख, जांच कराए को 53 किराए पर मिले मकान

Sat Aug 9 , 2025
स्टेट हेड राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,, 8889284934 पप्पू कांड ने कमिश्नर नगर निगम की आंखे खोल दी। उन्होंने रीवा शहर में बने सभी पीएम आवास की जांच करवाई। इसमें 53 मकान किराए पर संचालित पाए गए। इन्हें खरीदने के बाद हितग्राहियों ने मकान किराए पर दे रखा था। सभी किराएदारों […]

You May Like

Breaking News

advertisement