थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडेमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट में आठवें दिन “अजातघर” का किया मंचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडेमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, द्वारा आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट में आठवे दिन माधव रंगमण्डल बरेली ने नाटक ‘अज़ातघर”का मंचन खुशलोक सभागार में किया गया।
नाटक एक ऐसे घर से शुरू होता है जिसमे रहने वाले एक दूसरे के धर्म और जाति को नही जानते हैं।लेखक ने बड़ी चतुराई के साथ वर्तमान समाज की जातिप्रथा को नाटक के अज़ातघर घर से जोड़कर कई सवाल दर्शको के सामने छोड़ दिये कि अगर हम जाति धर्म से उठकर आगे आये तो निश्चित रूप से हम एक नए समाज का निर्माण कर सकते है जाति धर्म साम्प्रदायिकता को लेकर रचे गए नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। तथा रामेश्वर प्रेम द्वारा लिखित एवं शालिनी गुप्ता निर्देशित नाटक में शौर्य सक्सेना,अजय सुमन, राहुल,कमल शर्मा ने अभिनय किया। इससे पहले डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तथा कल शाहजहांपुर का यूथ थिएटर नाटक कहानी का मंचन करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, लगड़ातें हुऐ, हाथ जोड़कर मांगी माफी, विडिओ हुआ वायरल……

Thu Aug 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर छेड़खानी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया, जिसमें वे हाथ जोड़कर पछतावा जताते हुए माफी मांगते दिख रहे हैं। दोनों ने कहा […]

You May Like

advertisement