मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को फॉगिंग शुरू की जाएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्मार्ट सिटी में मच्छरों का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है,त्योहारों के दिन चल रहे है,सर्दी का असर कम होते ही गर्मी की दस्तक़ के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,कई मोहल्ले के नाले में कीचड़ गन्दगी जमा रहती है,नाले व नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो जाये तब इस समस्या से किसी हद तक निजात मिल सकती है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने मांग करते हुए कहा कि बरेली को मच्छर मुक्त्त सिटी बनाया जाये ताकि लोग मच्छरों के करण होने वाली बीमारियों की गिरफ्त में आने से बच सके।बाकरगंज के शाहबेज़ खान विक्की और यूसुफ़ खान ने बताया कि वार्ड नम्बर 38 बाकरगंज तिकोना मस्जिद के पास सिंधी डॉक्टर के बराबर से नाले में गन्दगी ही गन्दगी है कई बार नगर निगम से शिकायत के बाद भी सफाई न हो सकी,गन्दगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बड़ गया है,सफाई न होने के कारण बीमारियों का भय बना हुआ है।वही मोहल्ला आज़म नगर वार्ड 20 के रहने वाले इरफान कुरैशी ने बताया कि क्षेत्र की नालियों में कीचड़ जमा है मच्छरों ने चैन से सोना भी मुश्किल कर दिया है।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो से मांग करते हुए कहा कि नालो की सफाई कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और शहरभर के 80 वार्डो में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को फॉगिंग कराने की व्यवस्था की जाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल्यार्थ फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की कोर टीम की बैठक आई यू ए सी दिल्ली में सम्पन्न

Tue Mar 25 , 2025
माल्यार्थ फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की कोर टीम की बैठक आई यू ए सी दिल्ली में सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दिल्ली माल्यार्थ फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की कोर टीम की बैठक आज इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलरेटर सेन्टर दिल्ली में सम्पन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई […]

You May Like

advertisement