राज्य कर्मचारी संघ का बलौदा ब्लाक मे हुआ संगठन विस्तार

शासन से मान्यता प्राप्त व भारतीय मजदूर संघ से सम्बध्द राज्य कर्मचारी संघ का संगठन विस्तार बलौदा ब्लाक मे किया गया जिसमे ग्राम  पंतोरा में बैठक आयोजित कर संगठन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई इस क्रम मे राज्य कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक बलौदा का पुनर्गठन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमएस के जिला मंत्री  संजय कुमार चौहान, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष  अनुभव तिवारी एवं जिला सचिव  विक्रांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इनके मार्गदर्शन में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:

ब्लॉक अध्यक्ष के पद मे संत कुंभकार की नियुक्ति की गई इसी प्रकार 

ब्लॉक सचिव के पद पर शिक्षा विभाग से   विजय देवांगन को मनोनित किया गया 

कोषाध्यक्ष के पद पर वन विभाग के योगेश चंद्रा को मनोनित किया गया एवं जिला प्रतिनिधि के रूप मे व्याख्याता  श्रीमती अनिता पटेल की नियुक्ति सर्वसम्मिति से किया गया 

इस अवसर पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें  रामकृष्ण बिंझवार, पंकज, उमेश पटेल,  कार्तिक , देवेंद्र आदिले और प्रह्लाद शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह आयोजन बेहद सफल और उत्साहवर्धक रहा। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और सशक्त बनाने एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पणपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साक्षात कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत महापुराण : गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज।

Sat Jan 11 , 2025
साक्षात कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत महापुराण : गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज। वृन्दावन, प्रमोद कौशिक 11 जनवरी : रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम में गौसेवा परिवार, सीतारामप्यारी सोभासरिया चैरिटेबल ट्रस्ट (कलकत्ता) के तत्वावधान में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन व्यास पीठाधीन श्रीहरिदासी […]

You May Like

advertisement