पंजाबी धर्मशाला में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिताशुरू होगी

पंजाबी धर्मशाला में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता
शुरू होगी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नौजवानों और बच्चों में खेलों के लिए प्रोत्साहन जरूरी है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन एवं सौजन्य से देश और प्रदेश के नौजवानों और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए 5 तथा 6 अगस्त को सन्निहित सरोवर के निकट पंजाबी धर्मशाला में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2023 -24 का आयोजन किया जा रहा है।
यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन संबद्ध हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन व खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय हरियाणा द्वारा आयोजित की जा रही है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे जैसी बुरी आदत से दूर करने के लिए खेलों से जोड़ना जरूरी है। प्रदेश की राज्य सरकार के निर्देशों का पालना करते हुए राजेंद्र पुरी द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में यात्राएं निकाली जा चुकी है। अभी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के चलते कुछ समय के लिए यात्रायें स्थगित की गई थी। इसी अभियान के चलते और प्रदेश के बच्चों और नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खेलो में रुचि लेकर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने शुक्रवार को बताया कि पंजाबी धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन 6 अगस्त को शाम को होगा।
जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस मौके पर हरियाणा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंह, महासचिव योगेश कालड़ा, टेक्निकल डायरेक्टर सुशील शर्मा और ज्वाइंट सेक्रेटरी रिंकू शर्मा भी तैयारियों के निरीक्षण के लिए मौजूद रहे।
राज कुमार ने बताया कि पूर्व कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को गांव रोहटी में नशा मुक्त अभियान के तहत यात्रा निकाली जाएगी और कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों में नशा मुक्त अभियान और खेलकूद में ज्यादा रुचि रखने के लिए प्रचार और प्रसार जारी रहेगा।
जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र गोगा माड़ी वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी

Fri Aug 4 , 2023
कुरुक्षेत्र गोगा माड़ी वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जाहर वीर गोगा माड़ी के मेले में श्रद्धा और उल्लास के साथ पहुंचते हैं दूर दूर से श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : तीर्थों की संगमस्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वर्षों से श्रद्धा […]

You May Like

Breaking News

advertisement