हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित।

हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

फरवरी में सभा के प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय होंगे चुनाव।
धर्मशाला निर्माण कमेटी का किया गया गठन।
प्रदेश के 22 जिलों से सभा के जिलाध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्यों ने लिया भाग।

कुरुक्षेत्र 18 जनवरी :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन गोस्वामी धर्मशाला में हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के 22 जिलों से आए सभा के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। सभा के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बैठक में कईं एजेंडों पर चर्चा की गई। निर्माणाधीन धर्मशाला के निर्माण हेतु चंदा इक_ा करने की मुहीम शुरू की गई जिसमें जहां सभा के सदस्यों ने बढ़चढक़र योगदान देना शुरु किया वहीं प्रदेश के सभी जिलों से धर्मशाला निर्माण हेतु चंदा इकट्ठा करने की रणनीति भी तैयार की। बैठक के दौरान धर्मशाला निर्माण कमेटी का भी गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सभा के प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय चुनाव इस बार फरवरी में करवाए जाएंगे। इन चुनावों को लेकर भी बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मास्टर रामकुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छत्रपाल, महासचिव डॉ साधुराम, युवा प्रदेशाध्यक्ष संजीव गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र, पानीपत जिलाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, जींद जिलाध्यक्ष डॉ ईश्वर सिंह, सुबोध गिरी, बलराज गोस्वामी, विक्रम के अलावा प्रदेशभर से आए अन्य जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल हांसी की छात्रा सानवी ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।

Mon Jan 18 , 2021
एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल हांसी की छात्रा सानवी ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,स्टार रिकॉर्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल में भी दर्ज है नाम। हांसी :- अल्पायु में मिली बड़ी उपलब्धि से परिवार औऱ […]

You May Like

advertisement