राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, जांजगीर-चांपा जिले के तीन शिक्षकों सहित 54 शिक्षक, राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

जांजगीर-चांपा, 5 सितंबर, 2021/शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।  समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे।  विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे।
      शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जांजगीर-चांपा जिले के  तीन शिक्षक होंगे सम्मानित-
      राज्य शिक्षक पुरस्कार -2020, से सम्मानित होने वाले 54 शिक्षकों में जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक श्री अभिषेक कालविन और सहायक शिक्षक श्री नरेन्द्र कुमार लहरे,शिक्षा जिला सक्ती के शिक्षक श्री फूलसाय सिदार का नाम शामिल है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बम्हनीडीह के तीन कीटनाशक दवा दुकानों की जांच

Sun Sep 5 , 2021
जांजगीर-चांपा,5 सितंबर,2021/  किसानों को सही कीटनाशक मिले इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर निरीक्षण दल द्वारा जिले की कीटनाशक दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।शुक्रवार को बम्हनीडीह तहसील मुख्यालय में टीम द्वारा चार कीटनाशक दवा दुकानों की जांच की गई। अनियमितता पाई […]

You May Like

advertisement