संगठन मजबूत करने का प्रस्ताव पारित किया गया
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उ प्र के तत्वावधान में अन्नपूर्णा के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने मुरादाबाद और बरेली मंडल के अनेक पदाधिकारियों का सम्मान माल्यार्पण करके और स्मृति चिन्ह् भेंटकर किया गया। सभी का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि पूर प्रदेश में नई कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं, इसलिए सभी पदाधिकारियों को उत्साह के साथ काम करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती एवं कार्यक्रम आयोजन के लिए नये दिशानिर्देश शीघ्र जारी किये जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। सभी का आभार मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष संजीव सारस्वत ने व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख शिवानंद शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी, बरेली मंडल अध्यक्ष नितिन महाराज, मंडल उपाध्यक्ष वचन महामंत्री विशाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज महानगर अध्यक्ष प्रखर पाठक, नरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद सारस्वत, करन शर्मा, बदायूं के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, विजय दत्त गौतम, अजय कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष संभल संजीव कुमार शर्मा, शुभ महाराज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।