अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कुरुक्षेत्र में व्यापारियों से की बैठक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

व्यापारियों की समस्याओं एवं समाधान पर हुई चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कुरुक्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग भी मौजूद रहे। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि व्यापार में आज व्यापारियों को नई तकनीकों के साथ साथ अनेक नई पॉलिसियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापार चलाना भी मुश्किल है। उन्होंने व्यापारियों को संगठन के साथ मिलकर चलने की बात की। अश्विनी जिंदल के संस्थान पर अशोक बुवानीवाला एवं गुलशन डंग का रामेश्वर जिंदल, प्रदीप सिंगला, प्रमोद जिंदल, दमन जैन, रोहन गोयल, दीपक सिंगला, सूरजभान जिंदल, गोपाल सिंह, दविंदर सागर, सुरेंद्र गर्ग व जय भगवान इत्यादि ने स्वागत किया। इससे पूर्व अशोक बुवानीवाला एवं गुलशन डंग रेलवे रोड़ स्थित समाजसेवी अशोक शर्मा के संस्थान पर भी पहुंचे जहां उनका अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, कपिल मित्तल, विपिन गर्ग, राज कुमार मित्तल, राजेश बंसल, गौरव तायल, श्रीकांत बंसल, अमित गोयल, शुभम गर्ग, कुलवंत गर्ग, विकास मित्तल, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, सुमित गर्ग, अजय गुप्ता व वरुण गुप्ता इत्यादि ने स्वागत किया।
व्यापारियों के साथ अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement