उत्तराखंड:अग्निपथ योजना के विरोध में कांगेस का प्रदर्शन, धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष,

देहरादून:  कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। देहरादून राजपुर, रायपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में बल्लूपुर चौक पर शहीद प्रमोद सजवाण की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे।

वहीं राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठे हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष करन महरा भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल सिंह समेत कई पार्षद कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा मसूरी विधानसभा क्षेत्र का धरना गढ़ी कैंट और रायपुर के कार्यकर्ता छह नंबर पुलिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सोमवार को गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठ गए।

देहरादून से साग़र मलिक

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड की 200 बसे एक अक्टूबर से दिल्ली नही जा पाएंगी, जानिए वजह,

Mon Jun 27 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की 250 में से 200 बसों पर एक अक्तूबर से ब्रेक लग जाएंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार ने सिर्फ बीएस-6 बसों को ही एंट्री देने का पत्र भेजा है। बीएस-6 मानक वाली 22 वॉल्वो और कुछ अनुबंधित बसें मिलाकर सिर्फ 50 बसें ही परिवहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement