अंडरपास के लिए प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने खोला मोर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,30 मई शनिवार को ग्राम रसूला चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रसूला चौधरी के गांव के पास बंन रहे बदायूं बायपास रोड को लेकर ग्रामीणों में बहुत बड़ा आक्रोश देखा गया, रसूला चौधरी, माधोपुर, रुकुमपुर आदि गांव के सैकड़ो लोगों ने जमीन का मुआवजा एवं अंडरपास की मांग की।
प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि रसूला चौधरी गांव के पास बदायूं बायपास रोड बन रहा है यहां पर रसूला चौधरी एवं अन्य गांव के किसानों की सैकड़ो बीघा खेती-बाड़ी है, बदायूं बायपास रोड बनने से ग्रामीणों का खेत पर जाने के मुख्य रास्ता बंद हो गया जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उसी को लेकर ग्रामीणों ने आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर अंडरपास बनवाने की मांग की गई।
प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी एवं जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने महापंचायत में कहा कि 1 से 2 दिन में बदायूं बायपास रोड का काम रुकवाया जाएगा और बहुत ही जल्द अंडरपास के लिए बड़े स्तर लड़ाई लड़ी जाएगी।
नायब तहसीलदार सदर बरेली विदित मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला तेजपाल गंगवार ने नायब तहसीलदार (सदर बरेली) को बदायूं बायपास रोड पर अंडरपास बनाने एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष सहीर उद्दीन, ब्लॉक प्रभारी जाकिरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी दानिश अकतर, जिला मंत्री राकेश राठौर, मनजीत सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, भूरेलाल, जगदीश पाल,अरविंद गंगवार, तेजपाल राठौर, याकूब उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान पूतन खां, जफर मोहम्मद, सरदार नानक सिंह, महेंद्र पाल, सरदार सज्जन सिंह, सरदार गुरदेव सिंह, रामू, छेदा लाल, नोनी राम, मलखान,, सरदार विशाल सिंह, दिनेश चौधरी, नेत्रपाल, रामचंद्र आदि गांव के किसान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होने पर भी पत्रकारिता का रास्ता आसान नहीं,विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक हुआ विमोचन

Sun May 31 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 43 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा, शांति ,रुचि मलिक और प्रशांत सुमन की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को रोटरी भवन में हुआ। गोंडा से पधारे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम के अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement