राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 2,548 अभ्यर्थी चिन्हांकित

जांजगीर चांपा,, 09 फरवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है जिसकी सूचना लोक सेवा आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।   

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया महिलाओं का सम्मान

Wed Mar 9 , 2022
जांजगीर चांपा, 09 मार्च,2022/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया।  मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) जांजगीर श्रीमती नंदनी कमलेश साहू ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को […]

You May Like

Breaking News

advertisement