स्थानेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की मूर्ति अनावरण वह पुष्पांजलि सभा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

संत महामंडल की अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने करकमलों द्वारा हुआ ब्रह्मलीन महन्त गंगापुरी की मूर्ति का अनावरण।

कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर :- श्रीस्थानेश्वर महादेव मंदिर के तत्वाधान व महंत बंसीपुरी महाराज के सान्निध्य में मंदिर परिसर में श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के पूर्व सचिव ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की मूर्ति का अनावरण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से पहुंचे महान संतों, महंतों, महामंडलेश्वर ने भाग लेकर महंत ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुंचे महानिर्वाणी श्री पंचायती अखाड़ा कनखल हरिद्वार से सचिव रविंद्र पुरी जी, महानिर्वाणी श्री पंचायती अखाड़ा अरुणाय महंत विश्वनाथ गिरी जी, महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी पंजाब से, गोविन्दा नंद आश्रम की महन्त सर्वेश्वरी गिरि, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के संरक्षक एवं अखाड़े के पूर्व सचिव महंत विजयगिरी ज, स्वामी भीमपुरी, महंत जगन्नाथपुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायणपुरी, रोशनपुरी, महंत ओमगिरी डॉ. विश्वेश्वर पुरी कनखल, रा. स. सु. परि. के प्रदेशाध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सहित अनेक संतों ने ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर के महंत बंसीपुरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी ने ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव मानव जाति के कल्याण के लिए रहा। वह सदैव मानवता को प्राथमिकता देते थे। महंत बंसीपुरी ने कहा कि मानव कल्याण चेतना के सजीव स्वरूप लोकमंगल कल्याण की कामना के अमर संदेशवाहक युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी जी का विराट व्यक्तित्व जनमानस के लिए सदैव प्रेरणा स्वरूप रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुंचे थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने भी ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी व कहा कि संत भारतीय संस्कृति समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक होते हैं। संतो ने सदैव ही समाज को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शिक्षा के प्रणेता, समाज सेवक, धर्म के उद्घोषक एवं नियामक थे ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी

Wed Sep 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 श्री जयराम शिक्षण संस्थान लौहार माजरा में ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 17 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि। कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के परम […]

You May Like

Breaking News

advertisement