सूर्य नमस्कार से स्वस्थ समाज की ओर कदम : डॉ. मंजू शर्मा

कुरुक्षेत्र,(अमित )16 जनवरी : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन ऊर्जावान बनता है। सूर्य नमस्कार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा तनाव, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में लाभ मिलता है।
उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और योग को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें। कार्यक्रमों के दौरान योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार की सही विधि एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास मातृभूमि सेवा मिशन आश्रम में योग सहायक राय सिंह द्वारा, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र बाला देवी द्वारा, आयुष आरोग्य मंदिर डगाली में देविंदर कुमार, गवर्नमेंट आईटीआई पिहोवा में दीपक रिमल, व्यायाम शाला खेड़ी दबदलन प्रदीप कुमार, गांव लोहार माजरा सोनिका, आयुष आरोग्य मंदिर राजीव कुमार, भोरस्यदा प्रदीप कुमार, गांव मूर्तिजापुर शिवकुमार, जीएचडी बारवा भीम सिंह, गांव जोगी माजरा बलवान सिंह योग सहायक द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों में तनाव बढ़ना एक सामान्य समस्या - डॉ. चरण सिंह जिलोवा

Fri Jan 16 , 2026
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीअजमेर। रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के तत्वावधान में आज एच.के.एच. स्कूल, अजमेर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन (Stress Management) विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।क्लब अध्यक्ष डॉक्टर ज्योतसना चाँदवानी ने बताया किइस अवसर पर जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर के […]

You May Like

advertisement