एफसीआई में 140 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एफसीआई में 140 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में 140 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल नजाहिर हुसैन को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।
एसटीएफ के मुताबिक, नजाहिर हुसैन मूलरूप से बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अभयराजपुर गांव का निवासी है और दक्षिणी दिल्ली के पूर्वी कैलाश में रह रहा था। आरोपी ने ठगी के लिए अरविंद चौहान और सागर खंडेलवाल के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे। खुद को एफसीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताकर वह व्यापारियों को टेंडर दिलाने का लालच देता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि नजाहिर ने सितंबर 2024 में एफसीआई के एम-वैल्यू जंक्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराने और चावल व अनाज उठान का 140 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने का वादा किया था। पीड़ित खुर्रमनगर निवासी कारोबारी रफत मुईन और जियाउद्दीन से कई किश्तों में चार करोड़ रुपये वसूल लिए। इस दौरान आरोपी ने एफसीआई निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज, फर्जी बैंक ड्राफ्ट और पहचान पत्र भी पेश किए थे ताकि पीड़ितों को विश्वास दिलाया जा सके।
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि नजाहिर हुसैन और उसके साथियों ने वर्ष 2023 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपये की ठगी की थी। उस मामले में आरोपी दो माह जेल में भी रहा है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एफसीआई में टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी विनीतखंड स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के पास किसी से मिलने आने वाला है। एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि नजाहिर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके सहयोगी अरविंद चौहान, अभिषेक ठाकुर, विशाल गर्ग, अभिषेक जैन और प्रकाश की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बकाया एक करोड़ रुपये के लिए भी पीड़ितों पर दबाव बना रहा था और सौदा पूरे पांच करोड़ में तय हुआ था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, चौकीदार झुलसा

Tue Apr 29 , 2025
पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, चौकीदार झुलसा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर क्षेत्र स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लगातार तेज धमाकों की आवाजों से क्षेत्र में […]

You May Like

advertisement