स्टोरी: हरीश रावत समेत 40 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, ये है वजह!

देहरादून: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद हुए बवाल की आग उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रदेश भर में सोमवार सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है।

वहीं लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत लगभग 80 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हरीश रावत पुलिस लाइन में ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी वार्ता कर हरीश रावत को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार दी।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मौनव्रत एवं सामूहिक गिरफ्तारी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार का पुतला दहन किया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोधन न्याय योजना अब मिशन मोड में,मुख्यमंत्री ने ‘गोधन न्याय मिशन‘ गठित करने के दिए निर्देश,कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे अध्यक्ष, श्री प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे,वैज्ञानिकों और प्रबंधन-विपणन में विशेषज्ञता रखने वाली संस्थाओं की ली जाएंगी सेवाएं

Tue Oct 5 , 2021
  जांजगीर-चांपा, 05 अक्टूबर, 2021/ छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘गोधन न्याय मिशन‘ का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे इसके अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे।     राज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement