रुड़की
स्टोरी – कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
एंकर- उत्तरप्रदेश लखीमपुर में किसानों की हत्या और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलौर में कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री आदित्य राणा ने सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में तीन कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी जिस हिंसा में 8 किसान शहीद हो गए। इस हिंसात्मक घटना से देशभर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है, देश के हर वर्ग व हर क्षेत्र से लोग किसानों के समर्थन में आगे आ रहे है। इसी परिपेक्ष में कल देर सायं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखीमपुर के लिए निकली तो उन्हें उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा लखनऊ में ही गिरफ्तार कर लिया गया जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में निजी अधिकारों का हनन है। कांग्रेसियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी करवाई होनी चाहिए।
बाईट- आदित्य राणा पूर्व राज्यमंत्री कांग्रेस