सभी चिकित्सालयों में स्वच्छता, अनुशासन एवं रोगी सेवाओं के सुधार हेतु सीएमओ के कड़े निर्देश — लापरवाहों पर अब होगी कार्रवाई


आजमगढ़।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सकीय अनुशासन और रोगी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि विगत दिनों विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई में लापरवाही, चिकित्सकों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा उपकरणों के समुचित रखरखाव में शिथिलता पाई गई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि अब केवल स्पष्टीकरण मांगने की कार्यवाही नहीं, बल्कि वास्तविक अनुशासनात्मक कदम उठाने का समय आ गया है।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने अधीन अस्पतालों में वार्डों, ओपीडी एवं प्रसूति गृहों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करें, उपकरणों की कार्यशील स्थिति बनाए रखें, और चिकित्सक एवं स्टाफ समय से उपस्थित रहें।
सीएमओ ने आदेशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता, उपकरण रखरखाव, दवा उपलब्धता एवं स्टाफ उपस्थिति की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजी जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति, अव्यवस्था या आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर सीधे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने और निलंबन तक की कार्रवाई शामिल होगी।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा जनपद के नागरिकों को बेहतर, स्वच्छ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है, और इसके लिए कठोर प्रशासनिक कदम आवश्यक हैं।

                                     डाॅ एन आर वर्मा 
                                मुख्य चिकित्साधिकारी, 
                                       आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली कॉलेज में मुशायरे एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन

Tue Nov 11 , 2025
शिब्ली कॉलेज में मुशायरे एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन आज शिब्ली पखवाड़े के सातवें दिन शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में मुशायरा एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली ने की। इस अवसर पर देश के कई प्रसिद्ध शायरों ने अपनी शानदार ग़ज़लें […]

You May Like

advertisement