संघ चुनाव से पूर्व नामांकन तिथि तक सदस्यता अभियान चलाने एवं इच्छुक सफाई कर्मचारियों को सदस्यता प्रदान करने की पुरजोर मांग की

संघ चुनाव से पूर्व नामांकन तिथि तक सदस्यता अभियान चलाने एवं इच्छुक सफाई कर्मचारियों को सदस्यता प्रदान करने की पुरजोर मांग की

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखाओं का कार्यकाल जुलाई 2023 में पूर्ण हो चुका है, जिसके चुनाव के संबंध में, संघ जिलाध्यक्ष, बरेली द्वारा जो मतदाता सूची जारी की गयी है वह अपूर्ण है। उक्त के संबंध में अवगत कराया है कि इस बार कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए, मनमाने ढंग से मात्र 888 कर्मचारियों की सदस्यता रसीदें काटी गई है जबकि विभाग में लगभग 1945 कर्मचारी हैं। ऐसा प्रथम बार हो रहा है कि लगभग 1100 सफाई कर्मचारियों को जनपद बरेली मे मतदान करने से वंचित किया जा रहा है जबकि वर्ष 2015 में संघ को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हुई । इसके बाद से हुए क्रमशः (वर्ष 2015, 2017,2019, 2021 में हुए सामूहिक मतदान में) चुनाव में किसी प्रकार की सदस्यता की अनिवार्यता, बाध्यता /शर्तें नहीं रखी गई थी। वर्ष 2021 के चुनाव में भी सभी कर्मचारियों को वोट डालने का अधिकार दिया गया था। मनमाने ढंग से चुनाव कराया जाना, सदस्यता रसीद ना काटना, संघ का खाता ना खुलवाना, प्रदेश कमेटी के आदेशों का पालन ना करना, संघ नियमावली के विपरीत आचरण है। सदस्यों द्वारा बार-बार संघ का खाता खुलवाने का अनुरोध किया गया, लगभग चार-पांच बार प्रदेश नेतृत्व द्वारा भी निर्देशित किया गया। इसके बावजूद भी खाता नहीं खोला गया और ना ही सदस्यों को कोष की संकलित धनराशि से अवगत कराया गया। जब जिला कमेटी द्वारा खाता नहीं खुलवाया गया, तो प्रदेश कमेटी द्वारा भी कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? संघ संविधान में भी स्पष्ट उल्लेख है, कि समस्त सफाई कर्मचारी जो पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत हैं,संघ के सदस्य होंगे ।* प्रत्येक कर्मचारी सदस्यता प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र है।
चुनाव नामांकन से पूर्व तक या तो प्रत्येक विकासखंड में कम से कम तीन दिवस सदस्यता अभियान चलाया जाए अथवा बर्ष 2021 की भांति समस्त कर्मचारियों को संघ का सदस्य मानते हुए मतदान का अधिकार दिया जाए और चुनाव के बाद सदस्यता शुल्क जमा करने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जाये।* अन्यथा तमाम कर्मचारी मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। वह भी हमारे भाई हैं । हम मनमाने ढंग से कुछ कर्मचारियों की रसीद काटने और चुनाव कराने का पुरजोर विरोध करते हैं।
सभी कर्मचारी मतदान करने व सदस्यता रसीद कटाने के इच्छुक है, ऐसी स्थिति में उन्हें अवसर ना दिया जाना न्याय संगत एवं विधि सम्मत नहीं होगा। कर्मचारी हित में संघ चुनाव नामांकन तिथि तक पर्याप्त समय देते हुए, प्रत्येक दशा में सदस्यता अभियान चलाने हेतु संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री को निर्देशित किया जाये ताकि इच्छुक कर्मचारी सदस्यता ले सकें।
जनपद के तमाम कर्मचारियों ने निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश, मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी , संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बरेली से पुरजोर मांग की है कि संघ व कर्मचारी हित में गंभीरता से विचार किया जाये कि सदस्यता की अनिवार्यता, नामांकन करने वाले कर्मचारी /उम्मीदवारों पर ही लागू की जाए, पूर्व की भांति समस्त सफाई कर्मचारियों को संघ चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिया जाये ताकि निष्पक्ष, विधि- सम्मत चुनाव संपन्न कराया जा सके। मांग करने बालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री राजाराम भारती, वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सागर आदि रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौठानों की प्रतिदिन करें मॉनीटरिंग पशुओं की रखे जानकारी

Fri Aug 4 , 2023
गांव में पशुपालकों, किसानों के साथ सचिव करें नियमित बैठक जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने ली अकलतरा विकासखण्ड के सचिवों की बैठक जांजगीर चांपा 04/08/2023 /   जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने गुरूवार को अकलतरा विकासखण्ड के सचिवों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement