महिला दिवस पर अपने क्षेत्र में संघर्षरत महिलाएं सम्मानित

महिला दिवस पर अपने क्षेत्र में संघर्षरत महिलाएं सम्मानित
मेहनगर आजमगढ़।
तेजी से बदल रही दुनियां में महिलाएं किसी माने में पुरुषों से कम नहीं हैं। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुषों से बराबरी का संधर्ष कर रहीं हैं। मेहनगर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों महिलाएं हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपना झंडा बुलंद किया है। मेहनगर विधान सभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, कांग्रेस नेत्री लालती देवी, मेहनगर ब्लाक की पूर्व प्रमुख फूला देवी, मुहम्मदपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख व महाप्रधान ज्योति विश्वकर्मा, गौरा ग्राम की प्रधान ज्ञानी सिंह आदि अनेक महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए क्षेत्र में अपनी साख कायम की है। वर्तमान में मेहनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहीं भाजपा नेत्री मंजू सरोज, भाजपा महिला मोर्चा सम्भाल रहीं संचिता बनर्जी आदि अनेक महिलाएं अपने दमखम पर संघर्ष करते हुए महिलाओं और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हुए संघर्ष कर रही
हैं।
आज महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने तहसील सभागार में सभासद नगर पंचायत मेहनगर मालती चौधरी और विद्या देवी, बीएलओ मंजू देवी, सुधा मौर्या, संगीता, जानकी देवी, सुमनलता, रीता देवी, अनीता, प्रमिला चौहान, चन्द्रावती देवी, सफाई कर्मी सरवरी, सरिता, आकिदनिशा, सीता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली जयनगर की छात्रा अंजलि चौरसिया पुत्री श्री राम चौरसिया, अनुप्रति राय पुत्री सतेन्द्र राय और मेहनगर की रितिका कश्यप पुत्री संगीत कश्यप और लेखपाल मीना सिंह को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मेहनगर तहसील के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, अधिवक्ता, पत्रकार और सम्मानितगण उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई

Mon Mar 8 , 2021
जिला बलिया….. अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के तत्वाधान में […]

You May Like

advertisement