कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में दाखिला लेकर सुनहरा भविष्य बना सकते हैं विद्यार्थी, आवेदन की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, सांसद और विधायिकाओं, मीडिया हाउस, पर्यटन उद्योग, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को मंत्रालयों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।
उन्होंने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं। यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम एलओसीएफ-सीबीसीएस के अनुसार नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनिया भर के साहित्य शामिल हैं। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है और यहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि अंग्रेजी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर सरूप सिंह है जो दो बार सांसद रह चुके है। गुजरात और गोवा के राज्यपाल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को सुशोभित कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके है। इसके साथ ही विभाग के प्रोफेसर बीके कालिया, प्रोफेसर भीम सिंह दहिया प्रोफेसर ओपी ग्रेवाल, प्रोफेसर आरएस सिंह, प्रोफेसर एसडी शर्मा, प्रोफेसर तालिब जैसे दिग्गज संकाय सदस्य हैं जो कुलपति, विभागाध्यक्ष आदि प्रतिष्ठित पदों पर कार्य चुके हैं।
विभाग के भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र. हैं जो अंग्रेजी विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम चमका रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रतिष्ठित पदों पर तैनात है। कुछ छात्र द हिंदू, टाइम्स दैनिक अंग्रेजी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उच्च पदों पर आसीन है। कुछ छात्र आईएएस, एचसीएस, सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सरकार में अनुवादक, माइक्रोसॉफ्ट, बॉलीवुड की सामग्री लेखन टीम को लीड कर रहे हैं तथा भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ संकाय, उद्योगपति व वरिष्ठ पदों पर छात्र विराजमान है।
अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग के 3 छात्र कुलपति, एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुके है और भारत और विदेशों में भी काफी संख्या में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। काफी विद्यार्थी आईएएस के पद पर सेवाएं दे रहे है। विभाग के अब तक 8 छात्रों को फुलब्राइट फेलोशिप के तहत अमेरिका की यात्रा के लिए फुलब्राइट फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। अंग्रेजी विभाग का हरियाणा में अंग्रेजी साहित्य और भाषा की नवीन और विस्तार में बड़ा योगदान रहा है। विभाग के काफी संख्या में छात्र हर वर्ष नेट, जेआरएफ नेट परीक्षा में उर्तीण होते हैं।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 16 सितम्बर रात्रि 23ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम.ए. अंग्रेजी में 120 सीटों का प्रावधान है जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की पहली लिस्ट 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे लगेगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। ऑनलाईन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेंद्र सुथार बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के सिरसा जिला अध्यक्ष

Mon Aug 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 सिरसा :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सुथार को सिरसा जिला का अध्यक्ष बनाया है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ओर प्रदेश अध्यक्ष विजय बजाज ने बताया कि […]

You May Like

advertisement