विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर भी विशेष ध्यानः निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया

विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर भी विशेष ध्यानः निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केयू जनसंचार के एम.ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल के तहत निकाले समाचार-पत्र।

कुरुक्षेत्र, 1 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एम.ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया की अगुवाई में प्रिंट प्रोडक्शन पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न समाचार-पत्रों का प्रकाशन किया है।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने संबंधित समाचार-पत्रों में स्वयं ही रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, एडिटिंग और डिजाइनिंग की हैं जो कि बेहद काबिल तारीफ है। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों कोे पाठ्यक्रम थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान देता है जिससे विद्यार्थियों को समाचार-पत्र उद्योग की रोजगार जरूरतों को पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर पाठ्यक्रम के शिक्षक डॉ. अभिनव ने बताया कि विद्यार्थी कीर्ति ने ‘कीर्ति क्रोनिकल’, साक्षी ने ‘साक्षी न्यूज’, अमन कुमार और हितेश राय ने ‘हरियाणा एक्सप्रेस’, प्रीति यादव, रिंकू जागलान और साहिल ने ‘नवदृष्टि’, अनिल कुमार, खुशी और गुरूमुख ने ‘कैपस परिक्रमा’, कमलेश शर्मा, नमहा यादव ने ‘कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस’ और जश्लीन, सृष्टि, संतोष एवं भावना ने ‘सृष्टि टाइम्स’ निशा, भावना ने ‘भारत दीप’ और संध्या एवं मुस्कान ने ‘जनवाणी’ समाचार-पत्र प्रकाशित किये हैं।
इस अवसर पर डॉ. मधुदीप सिंह, डॉ. अभिनव, अधीक्षक गुलशन दुआ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाट धर्मशाला की नई कार्यकारिणी ने धर्मशाला पहुंचकर की पूजा अर्चना

Fri May 2 , 2025
जाट धर्मशाला की नई कार्यकारिणी ने धर्मशाला पहुंचकर की पूजा अर्चना। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शुरुआती दौर मे जाट धर्मशाला मे शुरु करेंगें बच्चों के लिए लाईब्रेरी : कृष्ण श्योकंद।बोले, चुनाव से पहले किए हर वायदे को करेंगें पूरा, बुजुर्गों के बताए मार्ग पर चलकर करेंगें समाज की सेवा। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement