जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एन.एस.एस. शिविर के चलते श्री काम्यकेश्वर तीर्थ पहुंचे

जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एन.एस.एस. शिविर के चलते श्री काम्यकेश्वर तीर्थ पहुंचे।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की।

कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहे एन.एस.एस. कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों ने तीसरे दिन भी ग्रामीणों को जागरूक करने के अभियान को जारी रखा। इसी अभियान में एन.एस.एस. अधिकारी प्रमिला शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राएं गांव कमौदा में पहुंची।
गांव कमौदा में स्थित श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। छात्राओं ने तीर्थ परिसर तथा मूर्तियों की सफाई की। छात्राओं का उत्साह देखकर मंदिर में आए श्रद्धालुओं तथा वहां के सेवकों ने खुले दिल से उनके इस कार्य की सराहना की। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि हमें हमेशा अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में एन.एस.एस. शिविर के स्वयंसेवक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदेश का पहला ऑर्थाेमोर्फिक सर्जरी

Sat Dec 30 , 2023
बढ़ाई गई अविकसित जबड़े की लंबाई-उंचाई बिलासपुर, 30 दिसम्बर 2023/ संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिम्स के दंतरोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा प्रदेश का पहला ऑर्थाेमोर्फिक सर्जरी किया गया, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा […]

You May Like

advertisement