केसरी देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. की 10 वीं तथा 12 वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

केसरी देवी स्कूल का 12 वीं और 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त :- श्री जयराम संस्थान के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के संरक्षण में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 10 वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी देते हुए प्रिंसीपल अंजु अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल का 12 वीं और 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वर्ष 2020-21 में सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने लिखित परीक्षा ना लेकर विशेष मापदंड निर्धारित कर परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। मंगलवार को कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसके अनुसार स्कूल के हरमन सिंह ने सर्वाधिक 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कनिष्का ने 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और करणदीप सिंह ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरमन सिंह ने अंग्रेजी विषय में 98 अकाउंट और हिंदी विषय में 96 अंक हासिल किए हैं। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावको एवं अध्यापकों को बधाई एवं शुभ आशीर्वाद प्रेषित किया है। संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने भी अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।
10 वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हरमन सिंह, कनिष्का व करणदीप सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंखों की पुरानी एलर्जी (वी.के.सी.) के इलाज का दावा, आयुर्वेदिक इलाज से वी.के.सी. के मरीजों को मिलेगा छूटकारा: डॉ. मनोज तंवर

Tue Aug 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल व कॉलेज में वी.के.सी. (आखों की पुरानी एलर्जी) का इलाज आयुर्वेदिक औषधियों से किया जाता है। वी.के.सी. आखों की गंभीर बीमारी है। यह बीमारी आमतौर पर दस साल की उम्र से पहले बच्चों में शुरू होती […]

You May Like

Breaking News

advertisement