गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 9 दिसंबर :- गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ भी अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव के गीता यज्ञ के साथ 9 दिसम्बर को किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता की उदगम स्थली ज्योतिसर में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी तीर्थ पर स्थित अक्षय वट वृक्ष करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। इस तीर्थ पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा और 14 दिसम्बर को सम्पूर्ण गीता पाठ होगा।
उन्होंने कहा कि वीरवार को आचार्य नरेश कौशिक द्वारा विद्यार्थियों को गीता पाठ करवाया गया है। इस गीता पाठ में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीता पाठ के दौरान गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रशासन के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता पाठ 14 दिसम्बर तक चलेगा तथा महोत्सव के समापन समारोह पर 14 दिसम्बर को ही दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ भी ज्योतिसर में किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भागवत कथा श्रवण करने से बड़ा और कोई सौभाग्य नहीं हो सकता : विकास दास महाराज

Fri Dec 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 समस्त श्यामप्रेमी परिवार,कुरुक्षेत्र द्वारा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का तीसरा दिन। कुरूक्षेत्र,10 दिसंबर : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरूक्षेत्र द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में श्री गीता धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को जड़भरत एवं प्रह्लाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement