उत्तराखंड देहरादून SGRRU के छात्र छात्राओं ने नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा न करने का संदेश

सागर मलिक

SGRRU से 2000 छात्र-छात्राओं एवं फेकल्टी सदस्यों ने रैली में भाग लिया

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति यदि ठान ले तो नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य को अपनाने तथा नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।

बार एसोएिशन देहरादून की ओर से आहुत इस विशाल रैली में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से करीब दो हजार छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लेकर समाज को नशा छोड़ने का संदेश दिया। रैली में देहरादून बार एसोसिएशन, वकीलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् दूनवासियों ने प्रतिभाग किया। जिला न्यायालय परिसर से देहरादून में उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायाधीश जस्टिस मनोज तिवारी एवं बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क पर जाकर रैली सम्पन्न हुई ।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि नशे के विरुद्ध इस जंग में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि युवा जागरूक होकर नशे से दूरी बनाएं तो समाज स्वतः स्वस्थ और सशक्त हो जाएगा।

जनजाागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रिंस चैक, राजा रोड़ पलटन बाज़ार, घंटाघर होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों पर लिखे संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं शिक्षा अपनाओ उज्ज्वल भविष्य बनाओ” और “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा” जैसे नारे लोगों को आकर्षित कर रहे थे। रैली में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। एक सुर में सबने कहा “नशे को कहें ना” और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन्य जीव प्राणी सप्ताह के शुभारंभ, के मौके पर सीएम धामी ने की घोषणा

Sat Oct 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनवन्य जीव प्राणी सप्ताह के शुभारंभ, के मौके पर सीएम धामी ने की घोषणा,सागर मलिक वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाएगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored